प्रयागराज

Prayagraj Accident: काल बनकर दौड़ा रॉन्ग साइड ट्रेलर, रोडवेज बस और कार के उड़े परखच्चे, कई यात्री घायल

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में गुंडा टैक्स न देने पर दबंगों ने ट्रैक्टर समेत चालक का अपहरण कर लिया। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को बरामद कर लिया है। जबकि ट्रैक्टर और आरोपियों की तलाश जारी है।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2025, 9:33 PM IST
Feature image

Accident News: प्रतापगढ़ हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोरांव थाना क्षेत्र के सरायबाजू गांव के पास गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने रोडवेज बस और कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं।

कोहरे और लापरवाही ने बरपाया कहर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर अकबरपुर डिपो की एक बस प्रयागराज से सवारियां लेकर प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। बस के आगे एक कार भी चल रही थी। जैसे ही ये वाहन सरायबाजू गांव के पास पहुंचे, सामने से गलत लेन में आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि भारी धुंध और कोहरे के कारण चालक ट्रेलर को समय रहते देख नहीं पाए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर और रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे।

कार सवारों की हालत नाजुक, एसआरएन में भर्ती

इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार प्रतापगढ़ निवासी नियाजुल निशा, साजिद और गुनगुन निशा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद, तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया है।

बस यात्रियों में मची चीख-पुकार

रोडवेज बस में सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सुल्तानपुर के राम सुमेर, रिचा यादव, रुचि यादव; जौनपुर के मो. आरिफ और अंबेडकर नगर के दिनेश पटेल सहित करीब 12 लोग चोटिल हुए हैं। सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बस यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने खुलवाया जाम

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। सोरांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया और यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

Updated on:
25 Dec 2025, 9:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल