प्रयागराज

प्रयागराज के सुदनीपुर में फिर दिखा तेंदुआ, बच्चों से भरी स्कूल वैन के सामने आकर मचाई दहशत

प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में बुधवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखा। दिन में यह बच्चों से भरी स्कूल वैन के सामने आ गया, जिससे बच्चे डरकर सहम गए।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में बुधवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखा। दिन में यह बच्चों से भरी स्कूल वैन के सामने आ गया, जिससे बच्चे डरकर सहम गए। इसके बाद देर शाम भी तेंदुआ एक घर के सामने घूमता नजर आया। दोनों घटनाएं गांव के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। तेंदुआ दिखने की खबर फैलते ही गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबक गए।

लगातार तीसरी बार यहां दिखा तेंदुआ

गांव के लोगों का कहना है कि यह तेंदुआ लगातार तीसरी बार यहां दिखाई दिया है। इससे पहले यह एक किसान और एक बछड़े पर हमला कर चुका है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। इससे पहले यह हनुमानगंज के मलखानपुर धनैचा गांव में भी नजर आया था, जहां उसने एक किसान राजेंद्र प्रसाद पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

तेंदुए को पकड़ने के प्रयास लगातार जारी

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई जगह पिंजरे और जाल लगाए हैं, यहां तक कि कानपुर से ट्रैंकुलाइजर विशेषज्ञ भी बुलाए गए, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। करीब एक महीने से यह तेंदुआ कई गांवों में लोगों और वन विभाग दोनों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। गांव वालों में डर का माहौल है और लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Published on:
03 Sept 2025 11:34 pm
Also Read
View All
महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से की शादी, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- हुई लव जिहाद का शिकार

यूपी में शिक्षक भर्ती अपडेट, 1,113 नए चयनितों को मिली नौकरी, 19 मार्च तक तैनाती के आदेश

Vande Bharat Express: घाटे में चल रही प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत पर संकट, रेलवे बोर्ड लेगा अंतिम फैसला

विदेश भागने की तैयारी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा आरोप, कोर्ट में दायर की याचिका

High Court Reject: बरेली हिंसा मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 6 आरोपियों की FIR रद्द करने की याचिका खारिज

अगली खबर