प्रयागराज

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के कार्य में गड़बड़ी करने वाले सहायक अभियंता और अवर अभियंता निलंबित, इस काम में थी भारी अनियमितता

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 के कार्यों में गड़बड़ी जल निगम विभाग की दो अधिकारियों पर भारी पड़ी। मंडलायुक्त की जांच में दोषी पाए जाने पर जल निगम विभाग के एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है।

2 min read

Maha kumbh 2025 mela: महाकुंभ 2025 की तैयारी काफी जोरों पर चल रही है। तमाम विभागों के जिम्मे कई बड़ी परियोजनाएं अभी अर्ध निर्मित हैं । जिन्हें हर हाल में निर्धारित समय के भीतर पूरा करना है। ऐसे में जिले की बड़े अफसर लगातार कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा जल निगम विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया गया था। जिसमें उन्होंने गड़बड़ी पकड़ी थी। जिसके बाद मंडलायुक्त की संस्तुति पर सहायक अभियंता अरविंद कुमार और अवर अभियंता चंद्रशेखर चौहान को निलंबित किया गया है।

महाकुम्भ के इस कार्य में मिली थी गड़बड़ी
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 की दृष्टिगत जल निगम की अरबो रुपए की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ चौफटका, मुंडेरा, विष्णुपुरी सीवर लाइन बिछाने के कार्यों का 2 अक्टूबर को निरीक्षण किया था। इस दौरान चौपट का पुल के पास पाइपलाइन के नीचे बिछी जाने वाली बेड कंक्रीट एवं बाइक फीलिंग का कार्य ठीक नहीं पाया गया था। पाइपलाइन जोड़ने के कार्यों में भी अनियमितता पकड़ी गई थी। लेबर भी रिकार्ड के अनुसार कम थे। इसके अलावा जीएसबी कंपक्शन का भी काम ठीक नहीं था। जिसमें मानक की कमी पर मंडलायुक्त ने खासी नाराजगी जाहिर की थी, और मंडल लाइफ के निर्देश पर दोनों अधिकारियों को निलंबित किया गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी गिर चुकी है गाज
Maha kumbh 2025: महाकुंभ के कार्यों को लेकर मंडल आयोग विजय विश्वास पंत बेहद संजीदा है और पूर्व में कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने बिजली विभाग के एक एई और जेई के खिलाफ भी कार्रवाई की थी और उन्हें भी निलंबित किया गया था।

Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी