प्रयागराज

Mahakumbh 2025: महाकुंभ व्यवस्था में सेंध, 8 फर्जी वेबसाइटों के खुलासे से हड़कंप

Mahakumbh 2025: महाकुंभ व्यवस्था में सेंट लगाने का काम चल रहा है। पर्यटन विभाग ने ऐसी आठ वेबसाइट पकड़ी है, जो फर्जी तरीके से महाकुंभ मेले के लिए टेंट सिटी की बुकिंग कर रही थीं। श्रद्धालुओं को ठगी से बचने के लिए। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

less than 1 minute read

Mahakumbh 2025: महाकुंभ-2025 को अद्वितीय, अविस्मरणीय बनाने के लिए योगी सरकार तमाम कार्य कर रही है। संतों व श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधा दिलाने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बीच श्रद्धालुओं को ठगने का गिरोह भी सक्रिय है।महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में रुकने के लिए टेंटों की आनलाइन बुकिंग कराई जा रही है। पर्यटन विभाग ने ऐसी आठ वेबसाइटों को चिह्नित किया है, जिनकी टेंट सिटी एवं टेंट कालोनी का पता नहीं है, लेकिन उनकी वेबसाइट में बुकिंग कराई जा रही है। इसकी जानकारी होने पर अब फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

महाकुंभ में आएंगे करोडों श्रद्धालु
Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उसे देखते हुए पर्यटन विभाग अरैल व झूंसी टेंट सिटी तथा परेड ग्राउंड में टेंट कालोनी बसा रहा है। वहां कम दाम में श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी। इसके साथ फर्जी वेबसाइट बनाकर अरैल, झूंसी के साथ मेला क्षेत्र में बुकिंग करवाकर लोगों से पैसा लिया जा रहा है। बिना जमीन और काटेज के टेंट कालोनी की बुकिंग का खुलासा हुआ है। प्रचार में एक टेंट कालोनी उल्टा किला के पास बनाने का दावा किया जा रहा है। एक-एक टेंट कालोनी का किराया न्यूनतम आठ से 15 हजार रुपये प्रतिदिन रखा गया है।

मेलाधिकारी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने फर्जी वेबसाइट संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है।

फर्जी वेबसाइटों का विवरण
https://epickumbhyatra.com
https://kumbhcamp.org
https://mandwicampkumbh.com
https://allahabadkumbhyatra.com
https://thekumbhyatra.com
https://divinekumbhcamp.com
https://mahakumbhyatra.com
https://kumbhmelaservices.com

ये हैं सही वेबसाइट
https://www.aagmanindia.com
https://www.kumbhvillage.com
https://eracamps.com
https://www.kumbhcampindia.com
https://www.rishikulkumbhcottages.com
https://kumbhcanvas.com

Also Read
View All

अगली खबर