2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज: वाहन की टक्कर से तेंदुए की दर्दनाक मौत, लोगों ने राहत की सांस ली

Leopard dies in road accident: प्रयागराज में ट्रक की टक्कर से एक तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई जो रेलवे पटरी पार करके नेशनल हाईवे पर आ गया था। लेकिन तेंदुए की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Leopard dies on the spot after being hit by a truck प्रयागराज में बीती रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक तेंदुए को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय तेंदुआ प्रयागराज मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर आ गया था बताया जाता है रेलवे पटरी पार करके तेंदुआ वहां की चपेट में आ गया मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को तेंदुए के मौत के विषय में जानकारी दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदू केशव को अपने कब्जे में दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया की पोस्टमार्टम के बाद 100 का अंतिम संस्कार किया जाएगा घटना प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज मिर्जापुर नेशनल हाईवे 76 का है।

मांडा थाना क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे की घटना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीधिया बाजार के पास तेज रफ्तार और नियंत्रित ट्रक ने तेंदुए को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। ‌ घटना आधी रात की है। तेंदुए की मौत की खबर सुनते ही दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गए बताया जाता है तेंदुआ रेलवे ट्रैक की तरफ से सड़क आकर सड़क पार कर रहा था इसी बीच अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। ‌

डायल 112 को दी गई जानकारी

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 प्रति सूचना पत्र मौके पर पहुंची पीआरबी ने निरीक्षण किया दिधीया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। मेजा वन रेंज को इसकी जानकारी दी गई।

वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौके पर वन विभाग के दरोगा आशुतोष सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। तेंदुए के मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में वन विभाग ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली

तेंदुए की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही स्कूल आने जाने लगते हैं। ऐसे में उनकी चिंताएं बढ़ जाती है तेंदुए के हमले से कुछ भी हो सकता था लेकिन तेंदुए की मौत के बाद लोगों को राहत मिले। ‌