23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकान पर बिस्किट लेने गई थी बच्ची, दुकानदार जबरन करने लगा छेड़छाड़, चीख पुकार सुन जुट गई लोगों की भीड़

प्रयागराज के धूमनगंज में आठ साल की बच्ची के साथ दुकानदार ने गलत हरकत करने की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे।

2 min read
Google source verification
कोच पर बच्ची से रेप का आरोप

कोच पर बच्ची से रेप का आरोप (Demo)

Prayagraj Crime News: यूपी के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आठ साल की मासूम बच्ची बिस्किट खरीदने दुकान गई थी। वहां दुकानदार ने उसे दुकान के अंदर खींचकर गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने दुकानदार को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कब और कहां हुई?

यह घटना प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में हुई। शाम करीब चार बजे की बात है। पड़ोस में रहने वाली आठ साल की एक छोटी बच्ची घर से निकली और पास की दुकान पर बिस्किट लेने पहुंची। दुकान घर में ही चल रही थी, इसलिए आसपास कोई भीड़ नहीं थी। आरोपी का नाम प्रभुनारायण सिंह है। वह फौज से रिटायर होने के बाद धूमनगंज में रहता है। घर के एक हिस्से में वह किराना की छोटी दुकान चलाता है। बच्ची को अकेला देखकर उसने उसे दुकान के भीतर खींच लिया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची डर गई और जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। बच्ची के परिवार वाले भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

बच्ची ने बताया क्या हुआ?

घरवालों को देखते ही बच्ची रोने लगी। उसने रो-रोकर बताया कि अंकल ने मुझे जबरदस्ती दुकान के अंदर खींच लिया और गलत काम करने की कोशिश की। बच्ची की बात सुनकर सब लोग बहुत गुस्सा हो गए। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दुकानदार को घेर लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया। लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने उसे अच्छी तरह से सबक सिखाया। पिटाई के बाद आरोपी को काफी चोटें आईं।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाया और शांत कराया। बच्ची के परिवार वालों ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी प्रभुनारायण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग