2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाज कराने गई युवती ने जाने माने न्यूरोसर्जन पर लगाया आरोप, बोली- कपड़े खोलने को कहा, मुकदमा दर्ज

Serious allegations against Prayagraj neurosurgeon: प्रयागराज में के जाने-माने न्यूरो सर्जन के ऊपर एक युवती ने छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान नर्सिंग होम के सामने जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ‌

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

The young woman made serious allegations against the neurosurgeon: प्रयागराज में 24 साल की युवती अपने भाई के साथ जाने-माने न्यूरो सर्जन से अपना इलाज कराने गई थी। जिसका 74वां नंबर था। भाई छोड़कर अपने काम से चला गया। इधर रात को 10:30 बजे जब किशोरी का नंबर आया तो डॉक्टर के चेंबर में गई। चेंबर से निकलने के बाद किशोरी ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने उनके कपड़े उतरवा। डायल 112 पर घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में जांच की। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर डॉक्टर ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि लड़की के पेट का जांच किया गया था। घटना सिविल लाइन क्षेत्र की है।

इलाज कराने के लिए आई थी युवती

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइन क्षेत्र के क्लाइव रोड इलाके में न्यूरोसर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा एक के बाद एक मरीज को देख रहे थे। धूमनगंज की रहने वाली 24 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ इलाज कराने के लिए आई थी। बहन को वहीं छोड़कर भाई जरूरी काम से चला गया।

युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया

रात को 10:30 बजे युवती का नंबर आया तो वह दिखाने के लिए गई। युवती ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उनसे कपड़े उतारने के लिए कहा। इस दौरान छेड़खानी भी करने लगे। डॉक्टर के व्यवहार से घबरा गई। इलाज से इनकार करते हुए वह वहां से चलने लगी तो डॉक्टर ने जबरदस्ती की। डॉक्टर ने तब तक दरवाजे नहीं खोले जब तक उसने कपड़े ठीक नहीं कर लिए।

डायल 112 पर घटना की जानकारी दी

युवती ने घटना की जानकारी भाई को दी। मौके पर मौजूद अन्य मरीज और तीमारदार भी शोर करने लगे। डायल 112 पर घटना की जानकारी दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा से बातचीत की। छात्र और उसके परिवार के सदस्यों को थाना ले जाया गया, जहां पूछताछ की गई और मिली तहरीर के आधार पर डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्या कहते हैं डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा?

इस संबंध में डॉक्टर ने कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि उन्होंने युवती के पेट का जांच किया था। इसके अतिरिक्त लड़की जो भी आरोप लगा रही है वह झूठ है। उनके यहां फीमेल स्टाफ भी है जो इंजेक्शन लगाने के लिए गई थी।है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मरीज का चेकअप करने के लिए दरवाजा बंद करना पड़ता है। उन्होंने युवती को अवसाद का मरीज बताया। इस संबंध में एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया कि छात्र की शिकायत पर डॉक्टर से पूछताछ की गई है। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।