प्रयागराज

प्रयागराज: गंगा एक्सप्रेसवे का मुख्य मार्ग पूरा, नवंबर तक सर्विस रोड भी होगी चालू

छह लेन वाले गंगा एक्सप्रेसवे को आठ लेन तक विस्तारित किया जा रहा है। इसके मुख्य मार्ग का काम पूरा हो चुका है और नवंबर तक सर्विस रोड व टोल प्लाजा भी तैयार हो जाएंगे।

less than 1 minute read
Expressway

छह लेन वाले गंगा एक्सप्रेसवे को आठ लेन तक विस्तारित किया जा रहा है। इसके मुख्य मार्ग का काम पूरा हो चुका है और नवंबर तक सर्विस रोड व टोल प्लाजा भी तैयार हो जाएंगे। एक्सप्रेसवे पर हर किलोमीटर पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।

156 किमी है कुल लंबाई

शनिवार को डीएम ने प्रयागराज के ग्राम पंचायत जुड़ापुर दांदू में गंगा एक्सप्रेसवे के प्रारंभिक बिंदु पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पूरा एक्सप्रेसवे चार हिस्सों में बांटकर बनाया जा रहा है, जिसमें प्रयागराज ग्रुप-चार का हिस्सा है। इस हिस्से की कुल लंबाई 156 किमी है, जिसमें से 15.200 किमी का हिस्सा प्रयागराज जिले में आता है।

तेजी से चल रहा है टोल प्लाजा का काम

अफसरों ने बताया कि मुख्य संरचना आठ लेन में बनाई गई है, जबकि एक्सप्रेसवे सामान्य रूप से छह लेन का है। मुख्य मार्ग का काम पूरा हो चुका है और सर्विस रोड व टोल प्लाजा का काम तेजी से चल रहा है, जिसे नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर पौधरोपण, डिस्प्ले बोर्ड, सड़क लाइट और सुरक्षा के लिए हर किलोमीटर पर कैमरे लगाए जा चुके हैं।

बारिश की वजह से सर्विस रोड के निर्माण की रफ्तार कुछ धीमी हुई थी, लेकिन अब प्रोजेक्ट तेजी से पूरा किया जा रहा है। डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर और अफसरों से कहा कि जिला प्रशासन हर संभव सहयोग देगा और शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के प्रशासनिक अधिकारी अनिल पुनिया, यूपीडा के सहायक प्रबंधक नरेंद्र शुक्ला और अडानी ग्रुप से प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Published on:
21 Sept 2025 08:15 pm
Also Read
View All
आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?

राजा भैया, धनंजय सिंह, और बृजभूषण सिंह के लाइसेंसी शस्त्रों की जांच के आदेश तो कोर्ट ने दे दिए, अब दागियों से छीने जाएंगे असलहे!

सपा सांसद के भाई के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, गाजीपुर डीएम को अवमानना नोटिस