प्रयागराज

यूपी में मौसम का बड़ा उलटफेर! इन जिलों में 17 और 18 फरवरी को होगी ताबड़तोड़ बारिश

17 और 18 फरवरी को होगी झमाझम बारिश
up rain news

उत्तर प्रदेश में फरवरी की गुनगुनी धूप अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है, लेकिन इसी बीच मौसम ने फिर करवट लेने की तैयारी कर ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों में मौसम बदल सकता है। इसकी वजह से कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

17 और 18 फरवरी को होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान धूप कम रहेगी और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की फुहार भी पड़ सकती है।

2 से 3 डिग्री तक ऊपर जा सकता है तापमान

इसके अलावा आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। दिन का तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। यानी अब रात में ठंड का असर पहले की तुलना में कम महसूस होगा।

ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम विभाग के अनुसार आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद और हाथरस जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन बादलों और बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा।

Updated on:
15 Feb 2026 11:10 pm
Published on:
15 Feb 2026 11:10 pm
Also Read
View All
प्रयागराज लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर: कमिश्नर के निरीक्षण में मिली खामियां, ठेकेदार को फटकार, भुगतान को लेकर दिया निर्देश

प्रयागराज में थमी गंगा, सुस्त पड़ी यमुना, पानी घटने की रफ्तार धीमी होने से फिर बढ़ी चिंता

Prayagraj School Case: 3 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, 17 वर्षीय डांस टीचर हिरासत में, CCTV से जांच तेज

अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस