प्रयागराज

मानसून 2026: कई साइक्लोनिक सिस्टम, टर्फ लाइन सक्रिय, प्रयागराज लगातार दूसरे दिन UP का सबसे गर्म जिला

IMD weather update: मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मानसून 2026 के आने में अभी समय फिलहाल फ्री मानसून की बारिश का असर दिखाई पड़ेगा प्रयागराज लगातार प्रदेश में सबसे गर्म जिला बना हुआ है। ‌
2 min read
weather forecast rain occur in some areas of up from june 29th to July 2nd know update on monsoon 2026
29 जून से लेकर 2 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD Weather Prediction: मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। नजीबाबाद का तापमान सबसे कम 22 6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मानसून 2026 इस समय बिहार में रुका हुआ है। कई सरकुलेशन सिस्टम बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के ऊपर एक टर्फ लाइन भी बनी हुई है।

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ?

मौसम विशेषज्ञ डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्री मानसून बारिश का असर देखने को मिलेगा। बादलों की आवाजाही के साथ बादल गरजने की भी संभावना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी को भी लेकर सावधान किया है। दोपहर में नहीं निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी बनी रहेगी जैसे-जैसे नमी की गति में तेजी आएगी। बादलों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। तेज हवाओं के साथ पॉकेट्स में छिटपुट बारिश होने की संभावना है इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री का अवतार चढ़ाव बना रहेगा।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश का प्रयागराज का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बनारस का 42.8, झांसी, चुर्क का 42 डिग्री, कानपुर का 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में नजीबाबाद सबसे कम 22. 6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से -2.2 डिग्री कम है जबकि बस्ती का 25 डिग्री, बाराबंकी का 25.02 डिग्री, हरदोई का 25.5 डिग्री और बरेली का 26 डिग्री दर्ज किया गया है।

कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में आज का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। दिन में मौसम काफी खराब रहेगा। सूरज की तेज किरणों से लोगों को परेशान होगी। 14-15 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेग। मौसम वशेषज्ञ ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप के बीच घर से ना निकले। बीच-बीच में तेज धूप भी निकलने की संभावना है।

Updated on:
19 Jun 2026 10:07 am
Published on:
19 Jun 2026 10:07 am
Also Read
View All