प्रयागराज

दलित युवक की हत्या पर मचा सियासी घमासान, कांग्रेस ने CM Yogi को कहा ‘सत्ताभोगी’ 

Dalit Boy Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दलित युवक की हत्या के बाद प्रदेश का राजनितिक पारा बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत इन नेताओं ने सीएम योगी पर जमकर हमला बोला है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2025, 8:31 PM IST
Dalit

Dalit Boy Murder in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दलित युवक की हत्या के बाद प्रदेश में राजनितिक घमासान मच गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत मायावती और अजय राय ने सीएम योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोशल मीडिया पर भी प्रयागराज का ये मामला काफी चर्चा में है। आइए बताते हैं किसने क्या कहा।

अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर दो वीडियो पोस्ट किया और लिखा “प्रयागराज में एक प्रभुत्ववादी द्वारा दलित समाज के एक युवक को जिंदा जलाकर मारने का जो जघन्य अपराध हुआ है, उसने साबित कर दिया है कि सत्ता का अपने लोगों को दिया अवांछित प्रश्रय और अहंकार अब सरेआम हत्यारे तक करवा रहा है।”

निंदनीय से भी निम्नतर घटना 

अखिलेश ने आगे लिखा कि बाबासाहेब की जयंती के पहले ऐसी घटना को अंजाम देकर कुछ शक्तिशाली लोग अपनी ताक़त का जो संदेश समाज को देना चाहते हैं, वो लोग एक बीमार सोच से ग्रसित नकारात्मक और अत्याचारी लोग हैं। देखते हैं इन दबंग आपराधिक तत्वों के घर पर बुलडोज़र भेजने का नैतिक बल और ऊर्जा किसी में शेष बची है या फिर वो अपराधियों के सामने सरेंडर करके, ठंडे पड़ गये हैं। अगर ‘निंदनीय’ से भी निम्नतर कोई शब्द हो सकता है तो उसे इस कुकृत्य की निंदा के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

अजय राय ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रयागराज में एक दलित युवक को जिंदा जलाकर मार देना कितना हृदयविदारक है! ऐसा कुकृत्य करने वाले हैवान भाजपा राज में सिर उठाये घूम रहे हैं, यह शासन-प्रशासन की नाकामी एवं गुंडाराज का जीता-जागता सबूत नहीं तो क्या है?

सत्ताभोगी मुख्यमंत्री 

अजय राय ने आगे लिखा कि लोकतंत्र की ओट में चल रहे आपराधिक तंत्र में अपराध का मंत्र पढ़ने वाले 'सत्ताभोगी' मुख्यमंत्री कब तक ऐसे दरिंदो को पालकर ब्राह्मण ,दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का जीना मुहाल किये रहेंगे? ये दरिंदे सलाखों के पीछे कब जाएंगे? इसका जवाब कब मिलेगा? सुप्रीम कोर्ट ने क़ई बार इस जंगलराज पर इन्हें फटकार लगाई फिर भी इनके आपराधिक तंत्र पर कोई नियंत्रण नहीं हो रहा है? जनता की जान कब तक पानी से भी सस्ती रहेगी?

बसपा सुप्रीमों मायावती ने क्या कहा ?

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि यूपी के प्रयागराज के करछना में सामंती तत्वों द्वारा एक दलित की की गयी नृशंस हत्या की घटना अति-दुखद व चिन्तनीय। प्रदेश में बेलगाम हो रहे ऐसे आपराधिक, असमाजिक व सामंती तत्वों के खिलाफ सरकार ज़रूर सख्त कार्रवाई करके कानून के राज को कायम करे। साथ ही, संविधान निर्माता भारतरत्न परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के अनादर की घटनाओं को भी सरकार पूरी गंभीरता से लेकर समाज में तनाव एवं हिंसा पैदा करने वाले ऐसे गुनहगारों के विरुद्ध सरकार सख़्त कार्रवाई करे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रूक सके।

Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर