प्रयागराज

जमीन के बदले रिश्वत: महिला से 35 हजार की मांगने वाला लेखपाल निलंबित

सरकारी सख्ती और लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद कुछ राजस्व कर्मियों की धन उगाही की आदतें नहीं बदल रही हैं। प्रयागराज में ताजा मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Feature image

Prayagraj: सरकारी सख्ती और लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद कुछ राजस्व कर्मियों की धन उगाही की आदतें नहीं बदल रही हैं। प्रयागराज में ताजा मामला सामने आया है करछना के खाई गांव की रहने वाली आदिवासी महिला संतोष देवी का, जिसने एक लेखपाल पर जमीन विवाद में रिपोर्ट पक्ष में लगाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

संतोष देवी के अनुसार, वह भूमिहीन है और वर्ष 2005 में उसे गांव में आठ बिस्वा जमीन का पट्टा मिला था, लेकिन उस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। जबकि खतौनी में जमीन उसके पति बच्चूलाल के नाम पर दर्ज है। महिला ने अपनी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों के सामने रखी।

इसके बाद हल्का लेखपाल विपिन कुमार को जांच के लिए भेजा गया। महिला का आरोप है कि लेखपाल ने पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए 35 हजार रुपये की मांग की। संतोष देवी ने सूझबूझ दिखाते हुए पैसे देने का वीडियो चुपचाप रिकॉर्ड कर लिया और वह वीडियो अधिकारियों तक पहुंचा।

वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले की प्राथमिक जांच कराई, जिसमें लेखपाल दोषी पाया गया। शुक्रवार को उसे निलंबित कर दिया गया।

Updated on:
17 May 2025 08:34 am
Published on:
17 May 2025 08:34 am
Also Read
View All
अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस

अतीक-अशरफ की जमीन कुर्की के बाद भी सुरक्षित नहीं? किसने जमाया कब्जा; प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही एक्शन

SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, नीयत के बिना जातिसूचक शब्द कहना हर बार अपराध नहीं

प्रयागराज में बाढ़ पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अगर हिम्मत है तो सड़क पर उतरिए, हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा