प्रयागराज

Prayagraj: पत्नी की हत्या कर पति ने रचा ‘सुसाइड’ का नाटक, पुलिस ने खोली झूठ की पटकथा

प्रयागराज में एक पति ने दूसरी औरत से संबंध में रोड़ा बन रही पत्नी की पहले हत्या की और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए नई कहानी रच डाली।

less than 1 minute read

Prayagraj crime: प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पति ने पत्नी का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्श पर खून से ही एक नकली सुसाइड नोट लिख दिया। जिसमें लिखा मैं पागल थी, मेरा पति निर्दोष है। हत्या के तुरंत बाद आरोपी पति पीछे के दरवाजे से ऑफिस चला गया और वहीं से मकान मालिक को फोन कर पत्नी से बात कराने का नाटक करने लगा।

पुलिस को गुमराह करने के लिए रोया

मकान मालिक के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसकी जानकारी पति को दी गई तो वह घर पहुंचा और कुछ देर बाद कुंडी तोड़कर अंदर घुसा। कमरे में उसकी पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। वह पुलिस को फोन करते ही शव से लिपटकर रोने लगा, जिससे पुलिस को शुरू में सब कुछ सामान्य लगा।

मोबाइल लोकेशन से खुला राज

लेकिन पत्नी के गहरे घाव पुलिस को शक में डाल गए। लोकेशन की जांच हुई तो आरोपी की कहानी ढह गई। मोबाइल लोकेशन ने साफ कर दिया कि वारदात के समय वह घर के पास ही था। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ हुई तो सच बाहर आ गया।

दूसरी महिला से संबंध में पत्नी बन रही थी रोड़ा

आरोपी रोहित द्विवेदी ने कबूल किया कि पत्नी को संतान न होने से तनाव बढ़ गया था। इसी बीच उसकी एक अन्य महिला से नजदीकी बढ़ी, जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए खून से ही फर्श पर संदेश लिखा। हालांकि शुक्रवार को हुई हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया।

Also Read
View All

अगली खबर