प्रयागराज

मातम में बदली खुशियां, निकाह से एक दिन पहले उठा दूल्हे का जनाजा

prayagraj: प्रयागराज में तेज रफ्तार के कारण निकाह से एक दिन पहले दूल्हे की जान चली गई। निकाह के लिए कपड़े खरीद कर लौट रहे दूल्हे की बाइक डिवायडर से टकरा गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

less than 1 minute read

Prayagraj: प्रयागराज के फाफामऊ के रूदापुर गांव निवासी मोहम्मद हरुन सैलून की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा दिलदार उम्र 25 साल भी दुकान में उनका हाथ बटाता था। दिलदार का निकाह लालगोपाल गंज की एक युवती के साथ तय हुआ था। बुधवार को बारात जानी थी। सारा परिवार निकाह की तैयारी में जुटा था। कई मेहमान भी घर पर जुट गए थे, लेकि इसके ठीक एक दिन पहले ही दिलदार की सडक़ हादसे में जान चली गई। देखते ही देखते घर की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

कपड़ा खरीदने गया था दिलदार
बुधवार को दिलदार की बराता जानी थी। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। दिलदार सोमवार की शाम अपने लिए कपड़ा लेने फाफामऊ बाजार आया हुआ था। वहां से लौटते समय जैसे ही वह पुरानी चुंगी के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार एक वाहन ने उसे टक्कर मार दिया और उसे गंभीर चोट लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी सांसे थम गईं।

Also Read
View All
महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से की शादी, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- हुई लव जिहाद का शिकार

यूपी में शिक्षक भर्ती अपडेट, 1,113 नए चयनितों को मिली नौकरी, 19 मार्च तक तैनाती के आदेश

Vande Bharat Express: घाटे में चल रही प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत पर संकट, रेलवे बोर्ड लेगा अंतिम फैसला

विदेश भागने की तैयारी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा आरोप, कोर्ट में दायर की याचिका

High Court Reject: बरेली हिंसा मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 6 आरोपियों की FIR रद्द करने की याचिका खारिज

अगली खबर