प्रयागराज

Prayagraj Railway: प्रयागराज रेल मंडल में बड़ी कार्रवाई: बिना टिकट और अनियमित यात्रा में वसूले 62 करोड़

प्रयागराज मंडल में रेलवे ने बिना टिकट और यात्रा के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके लिए साल 2025 में मंडल भर में लाखों यात्रियों से करोड़ों रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

less than 1 minute read

Railway News: रेल मंडल प्रयागराज ने यात्रियों को सुरक्षित सुखद और आरामदायक यात्रा देने के दायित्व को दोहराते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित यात्रा तथा गंदगी फैलाने में 7.96 लाख यात्रियों को प्रभावित कर लगभग 62 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला गया है

बिना टिकट यात्रा पर कड़ा प्रहार, ₹62 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-कोचिंग हरिमोहन के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। इनमें तीन लाख 78 हजार 154 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 32 करोड़ 73 लाख 27 हजार 546 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। तीन लाख 96 हजार 133 यात्रियों को अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 21 करोड़ 60 लाख 78 हजार 389 रूपये वसूले गए। लगभग 22 हजार यात्रियों के बिना बुक किए गए सामान एवं गंदगी फैलाने वालों से 33 लाख 14 हजार 124 रूपये जुर्माना वसूल किया गया।

नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ करवाई

नवंबर माह में चलाए गए चेकिंग अभियानों में बिना टिकट, अनियमित टिकट, अनबुक लगेज एवं गंदगी फैलाते हुए कुल एक लाख 19 हजार यात्रियों को प्रभारित कर आठ करोड़ 18 लाख रूपये जुर्माना वसूला गया। इनमें से 53 हजार 639 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिसे चार करोड़ 69 लाख 61 हजार 860 रूपये जुर्माना वसूल किया गया।

Also Read
View All

अगली खबर