प्रयागराज

आज कार्यभार ग्रहण करेंगे प्रयागराज के नए डीएम नवनीत सिंह चहल इनके ऊपर आगामी होने वाले महाकुंभ की विशेष जिम्मेदारी रहेंगी

यूपी में अभी हाल ही में 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे जिनमे 15 जिलों के डीएम भी बदले गए थे इसी क्रम में प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री का भी ट्रांसफर किया गया है प्रयागराज में आगरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज भेजा गया है आज नए जिलाधिकारी प्रयागराज पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

less than 1 minute read

Up IAS Transfer: अभी कुछ दिन पहले कई आईएएस अफसर के तबादले हुए तबादलो के दौर में प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री का भी तबादला हुआ प्रयागराज में संजय खत्री की जगह नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज का जिला अधिकारी बनाया गया नवनीत सिंह चहल अभी तक आगरा में तैनात थे आज नए जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोषागार सभागार में कार्यभार ग्रहण करेंगे वह प्रयागराज में बतौर जिलाधिकारी अपने काम की शुरुआत करेंगे गुरुवार शाम अभी तक प्रयागराज में डीएम रहे संजय खत्री नोएडा रवाना हो गए हैं संजय खत्री को ACEO नोएडा भेजा गया है संजय खत्री के कार्यकाल के दौरान प्रयागराज में दो माघ मेले पंचायत चुनाव नगर निगम चुनाव, विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न हुए। 2011 बैच के आईएएस अफसर नवनीत सिंह चहल का आगरा से प्रयागराज ट्रांसफर हुआ है नवनीत सिंह चहल,अमरोहा, चंदौली और मथुरा में भी बतौर जिलाधिकारी तैनात रह चुके है नए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के ऊपर महाकुंभ के कार्यों को समय से पूरा करने की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।

Published on:
08 Sept 2023 11:27 am
Also Read
View All