प्रयागराज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, सूर्य को दिया अर्ध्य

President Draupadi Murmu Mahakumbh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज में हैं। इस दौरान उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना भी किया।

2 min read

President Draupadi Murmu Mahakumbh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं, जहां उन्होंने संगम में पवित्र स्नान किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। स्नान से पहले उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही, उन्होंने अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह अरैल पहुंचीं और अब सीएम योगी व राज्यपाल के साथ संगम के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू शाम 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी।

महाकुंभ में राष्ट्रपति मुर्मु का आस्था स्नान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए आई हैं। इससे पहले 1954 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी।

राष्ट्रपति मुर्मु के प्रयागराज दौरे की तस्वीरें

Also Read
View All
आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?

राजा भैया, धनंजय सिंह, और बृजभूषण सिंह के लाइसेंसी शस्त्रों की जांच के आदेश तो कोर्ट ने दे दिए, अब दागियों से छीने जाएंगे असलहे!

सपा सांसद के भाई के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, गाजीपुर डीएम को अवमानना नोटिस