प्रयागराज

PUBLIC HOLIDAY: खुशखबरी! 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, यूपी के प्रयागराज सहित इन जिलों में स्कूल-आफिस में छुट्टी

Public holiday announcement: यूपी के कई जिलों में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित हुआ है। इस दिन सभी स्कूल, कालेज और कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में बच्चों के साथ बड़ों की भी मौज रहेगी।

less than 1 minute read

Public holiday news: स्कूल कालेज के बच्चों और नौकरी करने वालों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। उन्हें नवंबर महीने में एक दिन की छुट्टी और मिलने वाली है। कई जिलों में इसकी घोषणा भी कर दी गई है। यह सार्वजनिक अवकाश 20 नवंबर को घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में सभी मतदाता वोट डाल सकें, इसके लिए सार्वजनिकल अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश का आदेश

डीएम प्रयागराज ने जारी किया आदेश
holiday in november: शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रयागराज रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिले की फूलपुर विधानसभ सीट पर उपचुनाव को लेकर पत्र जारी कर 20 नवंबर दिन बुधवार को सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया है। इसके अलावा मिर्जापुर जिले की मझंवा, मैनपुरी के करहल, कानपुर के सीसामऊ, अंबेडकर नगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, मुजफ्फरनगर के मीरापुर, अलीगढ़ की खैर और मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में इन सभी जिलों में 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।

Updated on:
18 Nov 2024 10:19 am
Published on:
15 Nov 2024 07:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर