5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे सिलिंडर की बिक्री फिर से हुई शुरू, 5 किलो वाले सिलिंडर से छात्रों और प्रवासी मजदूरों को राहत

एलपीजी संकट के बीच इंडियन ऑयल ने अपने एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) यानी पांच किलोग्राम के छोटे सिलिंडर की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है। इससे विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और कम खपत वाले घरों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। छोटे सिलिंडर का विकल्प उन उपभोक्ताओं के लिए भी मददगार होगा, जिन्हें एक […]

2 min read
Google source verification
Gas Cylinder Seized: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 126 घरेलू सिलेंडर जब्त

Gas Cylinder Seized: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 126 घरेलू सिलेंडर जब्त

एलपीजी संकट के बीच इंडियन ऑयल ने अपने एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) यानी पांच किलोग्राम के छोटे सिलिंडर की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है। इससे विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और कम खपत वाले घरों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। छोटे सिलिंडर का विकल्प उन उपभोक्ताओं के लिए भी मददगार होगा, जिन्हें एक सिलिंडर खत्म होने के बाद कई दिनों तक अगले सिलिंडर का इंतजार करना पड़ता था।

नए पांच किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत होगी 1533 रुपये

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के मंडल महामंत्री और त्रिवेणी गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि इंडियन ऑयल का पांच किलोग्राम सिलिंडर करीब सात मार्च से बंद था, लेकिन 23 मार्च से इसकी सप्लाई फिर शुरू हो गई है। प्रयागराज के करीब 30 गैस एजेंसियों में इन सिलिंडरों की पर्याप्त सप्लाई शुरू हो चुकी है। यह सिलिंडर बिना पते के प्रमाण के सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर खरीदा जा सकता है और इसकी रिफिल भी आसानी से करवाई जा सकती है। नए पांच किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत 1533 रुपये है, जबकि रिफिल 589 रुपये में हो सकती है।

छात्रों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

छात्र और नौकरी की तैयारी कर रहे युवा पहले छोटे सिलिंडर की रिफिल में कठिनाई का सामना कर रहे थे। कई जगह रिफिल की कीमत 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गई थी, जिससे कुछ छात्र अपने गृह जनपद लौट गए। हालांकि, अब पांच किलोग्राम सिलिंडर की सप्लाई फिर शुरू होने की जानकारी धीरे-धीरे छात्रों तक पहुंच रही है।

प्लांट से कई एजेंसियों में कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई शुरू हो चुकी है। लेकिन इसके लिए दो प्रार्थना पत्र देने होंगे एक पाइपलाइन स्थापित करने के लिए और दूसरा डिवीजनल मैनेजर को यह बताने के लिए कि उन्हें कितनी मात्रा में गैस की जरूरत है। इस कदम से न सिर्फ छात्रों और प्रवासी श्रमिकों को राहत मिलेगी, बल्कि छोटे परिवार और कम खपत वाले परिवार को भी अब आसानी से एलपीजी सिलिंडर प्राप्त कर पाएंगे।