प्रयागराज

 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात और गरज के साथ बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में 5 जून तक प्रदेश में मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

2 min read
Heavy Rain Alert

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में 5 जून तक प्रदेश में मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को बारिश का अलर्ट

मंगलवार को 40 से 45 जिलों में मौसम बदलने की संभावना थी। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। लेकिन 6 जून के बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा और गर्मी तेजी से बढ़ेगी। शुक्रवार से तापमान में 4 से 6 डिग्री तक इजाफा हो सकता है और अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

बांदा, चित्रकूट, बलिया, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। इन जिलों में गरज के साथ बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

केरल में मानसून की शुरुआत समय से 10 दिन पहले हो गई है। इसके बाद अब अगले 10 से 15 दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश में भी पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग की संभावना है कि 13 से 15 जून के बीच मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून उत्तर प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच आता है, लेकिन इस बार यह जल्दी आ सकता है।

Published on:
03 Jun 2025 10:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर