प्रयागराज

Pakistan की आबादी से ज्यादा लोग संगम में लगा चुके हैं डुबकी, इंडोनेशिया भी छुटा पीछे

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में 13 जनवरी से अब तक करीब 31 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। यह संख्या पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा है।

less than 1 minute read
Pakistan की आबादी से ज्यादा लोग संगम में लगा चुके हैं डुबकी

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 31.46 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के 195 में से 192 देश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 30 करोड़ से कम है। इन देशों की लिस्ट में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है।

जनसंख्या के लिहाज से विश्व के चौथे व पांचवें सबसे बड़े देश इंडोनेशिया और पाकिस्तान हैं। इन देशों की आबादी 30 करोड़ से कम है। वहीं, मात्र 19 दिनों में पाकिस्तान की जनसंख्या से कहीं ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। 

बसंत पंचमी तक 35 करोड़ श्रद्धालु लगा सकते हैं डुबकी

इंडोनेशिया की जनसंख्या 28 करोड़, जबकि पाकिस्तान की जनसंख्या 25.35 करोड़ है। संगम में जिस हिसाब से श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे शाही स्नान तक डुबकी लगाने वालों की संख्या 35 करोड़ पहुंच सकती है। अगर ऐसा हुआ तो संगम में डुबकी लगाने वालों की जनसंख्या अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा हो जाएगी। आपको बता दें कि विश्व में तीसरी सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका की आबादी 34.64 करोड़ है।

26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ

महाकुंभ 2025 के शुरू होने से पहले प्रदेश सरकार ने यह दावा किया था कि इस बार 40 करोड़ से ज्यादा लोग प्रयागराज पहुंच सकते हैं। बता दें कि महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। तीन फरवरी को वसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान होगा। अनुमान है 26 फरवरी तक 12 से 15 करोड़ के आसपास श्रद्धालु और संगम पहुंच सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर