प्रयागराज

राजकीय संप्रेक्षण गृह से सात किशोर बंदी हुए फरार ,मंत्री ने दिए जाँच के आदेश

महिला कल्याण मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2018, 1:42 PM IST
government shelter
government shelter home

इलाहाबाद:जिले के खुल्दाबाद में स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में निरुद्ध किए गए सात किशोर सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गए हैं। संप्रेक्षण गृह से फरार हुए सातों किशोर पांच अलग.अगल जिलों से विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त पाये जाने के बाद निरुद्ध किए गए थे। संप्रेक्षण गृह से फरार सात किशोरों में से ज्यादातर किशोर चोरी के मामले में निरुद्ध बताये जा रहे हैं।

फरार हुए किशोरों की तलाश के टीम बना दी गई है । जिलाधिकारी सुहास एलवाई के मुताबिक गुरुवार भोर लगभग तीन बजे सातों किशोर संप्रेक्षण गृह के पिछले हिस्से में सरिया तोड़कर फरार हो गए। मामले की प्रारम्भिक जांच में लापरवाही सामने आने पर ड्यूटी पर तैनात सात कर्मचारियों को निलम्बित कर विभागीय जांच बैठा दी गई है। वही किशोरों के फरार होने के मामले में महिला कल्याण मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।पूरी घटना की जानकारी तलब की है ।संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अनूप कुमार और कांस्टेबल सुरजीत कुमार के साथ ही होमगार्ड विनोद शुक्ल और शिबू कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में संस्पेड किया गया है। जबकि ड्यूटी पर तैनात संप्रेक्षण गृह के कर्मचारी केयर टेकर शिवजीत और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्जुन यादव और जगदीश मिश्रा को भी निलम्बित कर दिया गया है।

संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक की ओर से बच्चों के फरार होने के मामले की एफआईआर खुल्दाबाद थाने में दर्ज करा दी गई है। किशोरों के फरार होने की घटना भी संप्रेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। लेकिन संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक उसे मीडिया से छुपा रहे हैं। जबकि एसएसपी ने संप्रेक्षण गृह से फरार किशोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर उन्हें रवाना कर दिया है। संप्रेक्षण गृह की इ मंजिल पर रहने वाले किशोर पीछे के हिस्से में लगी ग्रिल को तोड़ कर फरार हुए है । एसएसपी ने फरार हुए किशोरों की तलाश के लिए प्रतापगढ़, कौशाम्बी राय बरेली फ़तेहपुर के लिए टीम को रवाना कर दिया है ।

Published on: