प्रयागराज

मुर्गे के लिए 500 रुपये न देने पर बेटे की पिटाई, बचाने आई मां की हत्या

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में बीती रात 11 बजे एक दुखद घटना सामने आई। गांव के ही अश्वनी राय और छोटू राय ने मुर्गा खाने के लिए 500 रुपये मांगें। बेटे की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां मंशा देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मंशा देवी सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
फंदे से लटककर दी जान

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में बीती रात 11 बजे एक दुखद घटना सामने आई। गांव के ही अश्वनी राय और छोटू राय ने मुर्गा खाने के लिए 500 रुपये मांगें। पैसे देने से इनकार करने पर उन्होंने युवक विधिचंद प्रजापति को पीटना शुरू कर दिया।

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बेटे की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां मंशा देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मंशा देवी सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया ने समझाइश और आश्वासन के बाद पुलिस को शव कब्जे में लेने की अनुमति दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव में मचा हड़कंप

कासिमाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि विधिचंद प्रजापति ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और दोनों की तलाश की जा रही है। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं।

Published on:
21 Sept 2025 09:06 pm
Also Read
View All
आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?

राजा भैया, धनंजय सिंह, और बृजभूषण सिंह के लाइसेंसी शस्त्रों की जांच के आदेश तो कोर्ट ने दे दिए, अब दागियों से छीने जाएंगे असलहे!

सपा सांसद के भाई के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, गाजीपुर डीएम को अवमानना नोटिस