प्रयागराज

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया पशु तस्कर, कहा- अब नहीं करूंगा तस्करी, हाथ जोड़कर मांगी माफी

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के नौगढ़ पुलिया के पास शुक्रवार सुबह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।
less than 1 minute read
UP Police (फोटो सोर्स : Social Media, Whatsapp)
UP Police (फोटो सोर्स : Social Media, Whatsapp)

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के नौगढ़ पुलिया के पास शुक्रवार सुबह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

जिला अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने घायल तस्कर को पकड़ लिया और उसके पास से पांच पशु से भरा पिकअप वाहन, 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल तस्कर की पहचान बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झरिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार पशु तस्कर घोरावल से रॉबर्ट्सगंज-नौगढ़ मार्ग होते हुए बिहार की ओर पशु ले जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोमुहिया पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। जैसे ही तस्करों ने पुलिस को देखा, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार तस्कर जितेंद्र यादव ने पूछताछ में बताया कि यह तस्करी बिहार के कैमूर जिले के भगवान यादव और बलवंत यादव के कहने पर की जाती थी। पकड़े गए तस्कर ने बताया कि पशुओं को बिहार ले जाकर उन्हें नाटे, मुखिया और हाफिज नामक तस्करों को सौंपा जाता था, जो आगे उन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजते थे। फिलहाल, फरार तस्करों की पहचान इबरार, मल्लू, हजरत, नाटे, मुखिया और हाफिज के रूप में की गई है। पुलिस इन सभी की तलाश में जुटी हुई है।

Updated on:
01 Nov 2025 12:15 am
Published on:
01 Nov 2025 12:15 am
Also Read
View All
अतीक अशरफ के गुर्गे बेच रहे अवैध संपत्तियां, शाइस्ता और जैनब को पहुंचाया जा रहा पैसा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब