प्रयागराज

यूपी के इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, होगी ताबड़तोड़ बारिश, देखें IMD का अलर्ट

IMD Weather alert montha Cyclone update Thunderstorms and heavy rain warning from today till 3 November in these states
चक्रवातीय तूफान मोंथा कराएगा भारी बारिश। मौसम विभाग की चेतावनी। PC:

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह तक हल्की धूप थी, लेकिन कुछ ही घंटों में आसमान काले बादलों से घिर गया और करीब 10 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

लखनऊ के अलावा उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज और कौशांबी समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा और बारिश के कारण लखनऊ के तापमान में करीब 10.3 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में भी पारा तेजी से नीचे आया है।

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 27 डिग्री और रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे और दिन में अंधेरा जैसा माहौल हो गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को पूर्वांचल और तराई के जिलों में बारिश, तेज हवाएं, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। खासतौर पर आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और अंबेडकरनगर में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

इसके अलावा हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, सीतापुर, लखीमपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जैसे जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और तेज धूप निकलने के साथ 26 मार्च तक तापमान में फिर से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Updated on:
20 Mar 2026 10:40 pm
Published on:
20 Mar 2026 10:40 pm
Also Read
View All
प्रयागराज लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर: कमिश्नर के निरीक्षण में मिली खामियां, ठेकेदार को फटकार, भुगतान को लेकर दिया निर्देश

प्रयागराज में थमी गंगा, सुस्त पड़ी यमुना, पानी घटने की रफ्तार धीमी होने से फिर बढ़ी चिंता

Prayagraj School Case: 3 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, 17 वर्षीय डांस टीचर हिरासत में, CCTV से जांच तेज

अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस