Summer Special Train between Subedarganj and Bandra Terminus: उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज से बांद्रा टर्मिनस के बीच कालीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन गोविंदपुरी, इटावा और कोटा होते हुए जाएगी।
Summer Special Train between Subedarganj and Bandra Terminus: उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज से बांद्रा टर्मिनस के बीच ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है। रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष रेलगाड़ी सप्ताह में एक दिन आवागमन करेगी, यह गाड़ी सूबेदारगंज से सुबह 5:20 पर खुलेगी, जो फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सिकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए बांद्रा टर्मिनस सुबह 9:30 पर पहुंचेगी।
उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज से ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04125 और 04126 ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार को खुलेगी, जबकि बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के चार, एयर कंडीशन तृतीय श्रेणी के 6, एयर कंडीशन द्वितीय श्रेणी का एक और एयर कंडीशन इकोनामी श्रेणी के चार डिब्बे लगे होंगे।
उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 04125 सूबेदारगंज से 5:20 पर खुलेगी, जो फतेहपुर होते हुए 8:00 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी, 9:48 पर इटावा, 11:50 पर टूंडला, 12:35 पर ईदगाह, 13:18 पर फतेहपुर सीकरी, 13:34 पर रूपवास, 14:43 पर बयाना, 15:40 पर गंगापुर सिटी, 16:28 पर सवाई माधोपुर, 17:45 पर कोटा, 21:45 पर रतलाम, 1:45 पर बड़ोदरा, 3:36 पर सूरत, 4:56 पर वापी, 8:39 पर बोरीवली, 9:30 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस से मंगलवार 7 अप्रैल को 11:15 पर खुलेगी। बोरीवली 11:35 पर, वापी 13:10 पर, सूरत 14:31 पर, बड़ोदरा 16:37 पर, रतलाम 21:25 पर, कोटा 1:20 पर, सवाई माधोपुर 2:40 पर, गंगापुर सिटी 3:30 पर, बयाना 5:30 पर, रूपवास 5:33 पर, फतेहपुर सिकरी 5:49 पर, ईदगाह 6:55 पर, टूंडला 8:00 पर, इटावा 9:30 पर, गोविंदपुरी 12:50 पर, फतेहपुर 13:58 पर, सूबेदार गंजे 17:00 बजे पहुंचेगी।
04125 सूबेदारगंज से बांद्रा टर्मिनस की दूरी 28 घंटे 10 मिनट में पूरी करेगी, जबकि वापसी में 04126 ट्रेन संख्या 29 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी. 04125 ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक और बांद्रा टर्मिनस से 04126 ट्रेन 7 अप्रैल से 16 जुलाई तक चलाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 139 या रेल मदद मोबाइल ऐप पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।