प्रयागराज

दिल को छू लेता है यमुना नदी पर बना यह पुल, देखें अद्भुत वीडियो

-प्रयागराज में नैनी मार्ग पर बना है यह शानदार सड़क मार्ग का पुल

less than 1 minute read
दिल को छू लेता है यमुना नदी पर बना यह पुल, देखें अद्भुत वीडियो

जोधपुर.
यमुना नदी पर बना यह सड़क मार्ग का पुल न केवल रोमांच पैदा करता है, बल्कि अपनी बनावट से लोगों को आकर्षित भी करता है। प्रयागराज में नैनी के निकट न्यू यमुना ब्रिज का निर्माण वर्ष 2004 पूरा हुआ था। इस ब्रिज का निर्माण नैनी के पुराने ब्रिज पर यातायात का दबाव को कम करने के लिए किया गया था। यह ब्रिज उत्तर से दक्षिण की ओर से प्रयागराज से नैनी के बीच बना है। इस पुल की लम्बाई 1510 मीटर है और सबसे लम्बा स्पॉन 260 मीटर का है। छह लेन का यह इस पुल का काफी हिस्सा तारों पर टिका है। इस पुल की खासियत यह भी है कि इस पुल पर पैदल व साइकिल के लिए अलग लेन हैं। जानकारी के अनुसार पुल के निर्माण मेंं चार साल का समय लगा था। रात के समय इस पुल की रोशनी न केवल वाहन चालकों को लुभाती है बल्कि इन दिनों कुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र भी बनी हुई है। कुंभ आने वाला हर श्रद्धालु इस पुल पर जाकर मेले की सुन्दरता भी निहारता है।

Published on:
07 Feb 2019 11:24 pm
Also Read
View All
योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?

High Court News: नक्शा पास कराने के लिए PDA को नहीं देना होगा बेटरमेंट चार्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?