प्रयागराज

प्रयागराज: फूलपुर की मतगणना के दौरान बवाल, आपस में भिड़े भाजपा और बसपा के एजेंट, बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल को आई चोट

Up by election: प्रयागराज में चल रही फूलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही थी, अभी 20 राउंड की मतगणना हो पाई थी कि बसपा और भाजपा के एजेंट आपस में भिड़ गए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को भी हल्की चोट आई है। बवाल के कारण कुछ देर तक मतगणना भी प्रभावित रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 2:11 PM IST
Feature image

UP by election: प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान बसपा और भाजपा के एजेंट आपस में भिड़ गए। बसपा के एजेंटो द्वारा कुर्सियां भी तोड़ी गई। इस दौरान फूलपुर से बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के साथ की गई हाथापाई में उन्हें चोट भी लगी।
बताया गया कि बीएसपी के एजेंट अनूप सिंह और उनके साथियों ने की हाथापाई की।
मामले में प्रयागराज के डीएम रवींद्र कुमार ने कहा मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।

कुछ देर बंद रही मतगणना
UP by election: मामूली कहासुनी के बाद बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के साथ हाथापाई की गई। इस दौरान कुछ देर तक मतगणना रोकी गई थी। हालांकि प्रयागराज पुलिस के बल प्रयोग के बाद पुनः मातागणना शुरू की गई।

Updated on:
23 Nov 2024, 2:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर