
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने बहुप्रतीक्षित आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से 14 अक्तूबर 2026 को इस संबंध में सूचना और चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी इस पेज पर नीचे दिए गए डायरेक्ट PDF लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपी पुलिस विभाग ने फाइनल मेरिट लिस्ट को फोर्स और जेंडर (पुरुष एवं महिला) के आधार पर अलग-अलग जारी किया है। इसमें सिविल पुलिस, PAC/आर्म्ड पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, जेल वार्डर, माउंटेड पुलिस और फीमेल बटालियन के लिए अलग-अलग सूचियां शामिल हैं। मेरिट लिस्ट में सफल अभ्यर्थियों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज हैं, जिनकी मदद से उम्मीदवार अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| आरक्षी नागरिक पुलिस | 10,469 |
| आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस | 15,131 |
| आरक्षी विशेष सुरक्षा बल | 1,341 |
| महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी | 2,282 |
| आरक्षी घुड़सवार पुलिस | 71 |
| जेल वार्डर (पुरुष) | 3,279 |
| जेल वार्डर (महिला) | 106 |
| कुल पद | 32,679 |
इस भर्ती में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसके चलते प्रतियोगिता काफी कठिन रही। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कुल 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में किया गया था। परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जारी परिणाम में अपना चयन और संबंधित विवरण देख सकते हैं।
बोर्ड ने मेरिट लिस्ट के साथ-साथ सभी कैंडिडेट्स का स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। इसके जरिए कैंडिडेट्स यह देख सकते हैं कि उन्हें भर्ती प्रक्रिया के किस चरण में कितने मार्क्स मिले हैं। रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। वहां दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाला जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने पद, श्रेणी और संबंधित फोर्स की मेरिट लिस्ट ध्यान से देखें। सभी पदों के कटऑफ और चयन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना देखें।