प्रयागराज

वेटिंग टिकट के नए नियम से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, रिग्रेट मैसेज से मायूस लोग, तत्काल टिकटों के लिए मची होड़

रेलवे ने वेटिंग टिकट के नए नियम लागू कर दिए हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। अब ट्रेनों में सीमित संख्या में ही वेटिंग टिकट मिल रही है, जिससे कई ट्रेनों में रिजर्वेशन की कोशिश करने पर नो रूम दिख रहा है।

less than 1 minute read

रेलवे ने वेटिंग टिकट के नए नियम लागू कर दिए हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। अब ट्रेनों में सीमित संख्या में ही वेटिंग टिकट मिल रही है, जिससे कई ट्रेनों में रिजर्वेशन की कोशिश करने पर नो रूम दिख रहा है। यानी अब यात्री वेटिंग टिकट भी नहीं ले पा रहे हैं।

तत्काल टिकटों के लिए मारामारी

प्रयागराज एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, रीवा, शिवगंगा जैसी प्रमुख ट्रेनों में सभी श्रेणियों में अगले कई दिनों तक सीटें फुल हैं और वेटिंग की सीमा पूरी हो जाने पर रिजर्वेशन बंद हो जा रहा है। इससे तत्काल टिकट के लिए मारामारी मच गई है।

200 सीट हैं तो केवल 50 टिकट ही वेटिंग में जारी होंगे

रेलवे के नए नियम के अनुसार, अब किसी भी श्रेणी में केवल कुल सीटों का 25% ही वेटिंग टिकट के तौर पर जारी किया जाएगा। जैसे, अगर किसी ट्रेन के स्लीपर कोच में 200 सीट हैं तो केवल 50 टिकट ही वेटिंग में जारी होंगे, इसके बाद रिग्रेट दिखेगा।

स्मार्ट तरीका अपना रहे हैं यात्री 

कुछ यात्री अब स्मार्ट तरीका अपना रहे हैं। जैसे चौरीचौरा एक्सप्रेस में प्रयागराज से गोरखपुर के लिए टिकट नहीं मिल रही, लेकिन फतेहपुर से गोरखपुर के लिए सीटें खाली हैं। ऐसे में यात्री फतेहपुर से टिकट बुक करवा रहे हैं और बोर्डिंग प्रयागराज से करवा रहे हैं।

रेलवे का कहना है कि हर स्टेशन का बर्थ कोटा अलग होता है, इसीलिए ऐसा हो रहा है। रेलवे बोर्ड इस नई व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहा है और जरूरत पड़ने पर बदलाव भी करेगा।

Published on:
23 Jun 2025 11:52 pm
Also Read
View All
योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?

High Court News: नक्शा पास कराने के लिए PDA को नहीं देना होगा बेटरमेंट चार्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?