त्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ […]
त्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को बादल छाए रहेंगे।
रविवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं भी चलीं। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 16 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, बरेली, रामपुर, लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।