11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को ‘घसीटकर लाएंगे’ कहने वाले पूर्व TMC नेता रिजू दत्ता का वीडियो वायरल! अब मांग रहे माफी

IPS Ajay Pal Sharma Latest News: चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा से TMC के पूर्व नेता रिजू दत्ता ने माफी मांग ली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
former tmc leader riju dutta apologizes to ips officer ajay pal sharma video viral prayagraj

IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा की ताजा खबर। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

IPS Ajay Pal Sharma Latest News: उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) को लेकर चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व नेता रिजू दत्ता (Riju Dutta) ने सार्वजनिक रूप से IPS अजय पाल शर्मा से माफी मांग ली है।

कुछ समय पहले तक तीखे बयान और राजनीतिक आरोप लगाने वाले रिजू दत्ता अब अपने पुराने बयानों से पीछे हटते नजर आए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनकी टिप्पणियां व्यक्तिगत नहीं थीं, बल्कि पार्टी की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत की गई थीं।

चुनावी माहौल में बढ़ा था विवाद

दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनाव और उसके बाद के राजनीतिक घटनाक्रम के दौरानआईपीएस अजय पाल शर्माका नाम लगातार चर्चा में रहा। चुनाव आयोग की ओर से उन्हें पश्चिम बंगाल में पुलिस ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अजय पाल शर्मा एक राजनीतिक उम्मीदवार के घर जाकर सख्त लहजे में चेतावनी देते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई थी और तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने उन पर सवाल उठाए थे। रिजू दत्ता भी उन्हीं नेताओं में शामिल थे जिन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए अजय पाल शर्मा पर तीखी टिप्पणियां की थीं।

वीडियो जारी कर दी सफाई

अब अचानक सामने आए वीडियो संदेश में रिजू दत्ता ने अपने पुराने बयानों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी अजय पाल शर्मा से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। रिजू दत्ता ने वीडियो में कहा, “मैंने जो भी बातें कही थीं, वह एक पार्टी प्रवक्ता के तौर पर कही थीं। पार्टी हेडक्वार्टर से मिले निर्देशों के तहत मैंने बयान दिए थे। यह किसी व्यक्तिगत भावना से प्रेरित नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा कि वह कानून व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों का सम्मान करते हैं और यदि उनके बयानों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है।

सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

रिजू दत्ता के इस सार्वजनिक माफीनामे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई लोग इसे अचानक बदले राजनीतिक रुख के तौर पर देख रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह माफी संभावित कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश हो सकती है, जबकि कुछ इसे तृणमूल कांग्रेस की बदली हुई राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनावी माहौल में नेताओं की बयानबाजी कई बार सीमा पार कर जाती है और बाद में वही बयान राजनीतिक दबाव का कारण बनते हैं।

‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ छवि के लिए चर्चित हैं अजय पाल शर्मा

IPS अजय पाल शर्मा उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्हें सख्त प्रशासनिक शैली और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जाना जाता है। उनकी पहचान लंबे समय से ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ अधिकारी के रूप में रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तैनाती के दौरान उन्होंने अपराध और माफिया नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर सुर्खियां बटोरी थीं। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी के दौरान भी उनका नाम राजनीतिक गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बना रहा।

अभी तक नहीं आई आधिकारिक प्रतिक्रिया

हालांकि रिजू दत्ता की माफी पर अभी तक न तो IPS अजय पाल शर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है और न ही उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि राजनीतिक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर दिए गए बयान कई बार नेताओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग