प्रयागराज

16 अगस्त को यूपी के इन जिलों में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन जिलों में जो उत्तराखंड की सीमा से सटे हैं, एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
rain alert
फाइल फोटो- पत्रिका

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना बहुत कम है। इस दौरान केवल कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बौछारें पड़ेंगी। इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण आया बदलाव

मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण आया है। यह सिस्टम दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार कर आगे बढ़ चुका है। इसके असर से मॉनसून की रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है। जब मॉनसून की रेखा उत्तर की ओर होती है तो बारिश का दायरा बढ़ जाता है, लेकिन दक्षिण की ओर खिसकने से बारिश सीमित हो जाती है।

16 अगस्त को होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन जिलों में जो उत्तराखंड की सीमा से सटे हैं, एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बाकी राज्य में सिर्फ हल्की या छिटपुट बारिश की संभावना है। यानी इस दौरान मॉनसून की सक्रियता सीमित रहेगी।

Updated on:
16 Aug 2025 12:36 am
Published on:
16 Aug 2025 12:36 am
Also Read
View All
प्रयागराज लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर: कमिश्नर के निरीक्षण में मिली खामियां, ठेकेदार को फटकार, भुगतान को लेकर दिया निर्देश

प्रयागराज में थमी गंगा, सुस्त पड़ी यमुना, पानी घटने की रफ्तार धीमी होने से फिर बढ़ी चिंता

Prayagraj School Case: 3 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, 17 वर्षीय डांस टीचर हिरासत में, CCTV से जांच तेज

अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस