प्रयागराज

UP Weather Update: अचानक बदलने लगा मौसम, ठंड और कोहरे का प्रकोप शुरू, जानें यूपी का वेदर अपडेट्स

UP Weather Updates Today: यूपी मौसम न्यूज़, यूपी में तापमान में तेजी से गिरावट के साथ अब धीरे-धीरे ठंडक भी शुरू हो गई है। फिलहाल प्रदेश में अब मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। रात के समय ठीकठाक ठंड होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अब पंखा कूलर भी चलाना भी छोड़ दिया है। हालांकि अभी भी दिन के समय तेज धूप निकल रही है। जिससे बाहर कुछ गर्मी का एहसास बना हुआ है।

less than 1 minute read
5 दिन के भीतर दो से तीन डिग्री तक यूपी में गिरेगा तापमान

UP Weather 5 November: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम ठंडा होता जा रहा है। इस समय रात और सुबह के समय ठीकठाक ठंड होने लगी है। दीपावली के बाद अचानक से तापमान लुढ़कने से मौसम ठंड होने लगा है। वहीं प्रदेश में ठंड शुरू होने के साथ ही अब कोहरे और धुंध का भी सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रदेश में कई जगहों पर सुबह के वक्त धुंध छाने से लेकर मध्यम से घना कोहरा होने की संभावनाएं जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ जिले छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 15℃ से 20℃ के बीच दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे कमी आ रही है।

पश्चिम यूपी में रहेगी धुंध
UP weather: 5 नवंबर को पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध छाने की संभावनाएं जताई गई हैं। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसकी सतही दृश्यता 50 मीटर से 500 मीटर तक रह सकती है। फिलहाल इस अवधि में दोनों ही हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं।

लगातार घट रहा तापमान
मुजफ्फरनगर में 15.3℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। मेरठ में 15.6℃, नजीबाबाद में 16.5℃, बरेली में 17℃, आगरा ताज में 17.6℃, अयोध्या में 16.5℃, फुरसतगंज में 17.8℃ और कानपुर शहर में 15.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ के आसपास पहुंच गया है। कई जिलों में इससे नीच लुढ़क चुका है।

Updated on:
05 Nov 2024 08:03 am
Published on:
05 Nov 2024 08:02 am
Also Read
View All

अगली खबर