उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यह बदलाव प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी ने बताया कि मध्य पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर मध्य से ऊपरी वायुमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण यानी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बने निम्न दबाव के चक्रवात ने उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाओं की दिशा बदल दी है।
मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पहले ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तरोत्तर दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाएगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा।
गुरुवार को बनारस समेत आठ शहरों में कोहरा देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी से कुछ दिनों के लिए राहत देगा। दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और हल्की धुंध या कोहरे के अलावा ठंडी हवाओं का असर कम रहेगा।