प्रयागराज

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पछुआ हवाओं से बढ़ेगी गर्मी, तापमान में हो सकती है 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मॉनसून ओडिशा के पुरी तक पहुंच चुका है और अब यह तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि 10 से 12 जून के बीच मॉनसून उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक पहुंच जाएगा।

less than 1 minute read

Weather Alert: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून से पहले हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। आने वाले दिनों में गर्मी एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्म पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी 

इसके साथ ही मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। अगले 3-4 दिनों में कई इलाकों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लू चलने की संभावना भी जताई गई है। राज्य में बीते कुछ दिनों से प्री-मॉनसून बारिश हो रही थी, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश मॉनसून से पहले की आखिरी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 12 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।

इस दिन गोरखपुर पहुंच जाएगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मॉनसून ओडिशा के पुरी तक पहुंच चुका है और अब यह तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि 10 से 12 जून के बीच मॉनसून उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक पहुंच जाएगा। इस बार खास बात यह है कि पिछले दस सालों में पहली बार मॉनसून तय समय से पहले देश में दस्तक दे रहा है। यानी इस साल बारिश समय से पहले शुरू होने की संभावना है।

Updated on:
06 Jun 2025 09:09 pm
Published on:
06 Jun 2025 09:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर