प्रयागराज

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल कौन हैं? किस घराने से रखते हैं तालुक, क्या है इनका बैक ग्राउंड

लोकसभा चुनाव के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पाल समाज को साधने के लिए प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा निवासी श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आइए जाने किस घराने से रखते हैं तालुक..

less than 1 minute read
SP State President Shyam Lal Pal

Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पाल समाज को साधने के लिए प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के मूल निवासी श्याम लाल पाल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कहा जा रहा है कि वर्ष 2005 में सपा सरकार के दौरान बसपा में विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के बाद से पास समाज ने दूरी बना ली थी। इसलिए पार्टी नेताओं का मानना है कि इससे दूरी कम होगी।

यहां हुआ जन्म

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के मूल निवासी हैं। इनके पिता का नाम स्वर्गीय जवाहरलाल पाल है। जो पेशे से किसान थे। 12 अक्टूबर 1960 को श्याम लाल पाल का जन्म हुआ।

यहां से की पढ़ाई

इंटर तक की पढ़ाई श्याम लाल पाल ने जन सेवा इंटर कॉलेज से पूरी की। स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करने के बाद वह संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड व एमएड की डिग्री हासिल की। श्याम लाल पाल जहां पड़े वहीं प्रधानाचार्य भी बने। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह जन सेवा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी बने।

श्यामलाल पाल के कुल 6 बच्चे है। जिसमें पांच बेटियां और एक बेटा है। पांच बेटियों में से कौमुदी और हेमलता की शादी हो चुकी है। बेटा अरिमर्दन पाल अलीगढ़ विश्वविद्यालय में शोध का छात्र हैं। तीन बेटियां शशि पाल, अमीषा पाल, अनिशा पाल पढ़ाई कर रही हैं। पत्नी फूलकली गृहणी है। प्रदेश अध्यक्ष की मां का नाम माधुरी पाल है जिनकी उम्र 80 वर्ष है।

Published on:
07 May 2024 05:03 pm