प्रयागराज

साढ़े 12 लाख की नौकरी ठगी का शिकार युवक, न्याय की लगाई गुहार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

प्रयागराज के बनकट गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। रामधन पटेल ने बताया कि उसके बेरोजगार नाती से प्रमोद शुक्ला ने 12.5 लाख रुपये लिए, नौकरी दिलाने का वादा किया लेकिन न नौकरी मिली, न पैसे लौटे।

less than 1 minute read
गांव में नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव में नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। गांव के रामधन पटेल ने पुलिस को बताया कि उसका नाती काफी समय से बेरोजगार था और नौकरी की तलाश में भटक रहा था। इसी दौरान गोहरी गांव के वीरेंद्र सिंह के ज़रिए उसकी मुलाकात नवाबगंज के कंजिया गांव निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला से हुई। 

ठगी का शिकार हुआ युवक

प्रमोद ने भरोसा दिलाया कि वह नगर निगम और शिक्षा विभाग में नौकरी दिला सकता है। इसके लिए 12 लाख 50 हजार रुपये की मांग की गई। रामधन ने किस्तों में यह रकम आरटीजीएस के जरिए प्रमोद के खाते में ट्रांसफर कर दी। काफी समय बीतने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। परेशान होकर रामधन ने फाफामऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रमोद कुमार शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजीश के कारण की मारपीट

दूसरी घटना फाफामऊ के बरबोली गांव की है, जहां पुरानी रंजिश के चलते 23 जून की शाम को मारपीट की वारदात हुई। गांव की मीना देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बेटे अमन के साथ बैठी थीं, तभी पड़ोसी विनोद, अनूप, अरुण कुमार और लुस्सन लाठी-डंडों के साथ आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मीना देवी और अमन की पिटाई कर दी।

इस मामले में भी फाफामऊ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published on:
26 Jun 2025 05:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर