प्रयागराज

काली स्वांग के दौरान युवक ने चलाई गोलियां, अफरा-तफरी में मचा हड़कंप

प्रयागराज के मुट्ठीगंज के ऊंचा मंडी इलाके में शनिवार देर रात आयोजित ऐतिहासिक काली स्वांग कार्यक्रम उस समय दहशत में बदल गया जब अचानक एक युवक ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

less than 1 minute read
युवक ने बरसाई गोलियां

प्रयागराज के मुट्ठीगंज के ऊंचा मंडी इलाके में शनिवार देर रात आयोजित ऐतिहासिक काली स्वांग कार्यक्रम उस समय दहशत में बदल गया जब अचानक एक युवक ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में गोलियों की आवाज सुनते ही सैकड़ों लोग दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

गोलियों से अफरा-तफरी का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने करीब 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। इस दौरान ढोल-ताशे की गूंज के बीच अचानक चली गोलियों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग किसी तरह मौके से सुरक्षित निकलने की कोशिश करने लगे।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आशुतोष यादव उर्फ मुकुंद, निवासी मुट्ठीगंज के रूप में हुई।

एसीपी राजकुमार मीणा ने बताया कि युवक की लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब और सख्ती बरती जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो सके।

Published on:
28 Sept 2025 07:21 pm
Also Read
View All
योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?

High Court News: नक्शा पास कराने के लिए PDA को नहीं देना होगा बेटरमेंट चार्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?