पुणे

Pune News: सिंहगढ़ फोर्ट पर हिल मैराथन के दौरान भूस्खलन, पुणे के ट्रेकर की मौत

महाराष्ट्र के पुणे के प्रसिद्ध सिंहगढ़ किले पर हिल मैराथन (Hill Marathon) कार्यक्रम के दौरान हुए भूस्खलन (Landslide) में जिले के एक 31 वर्षीय ट्रेकर (Trekker) की मौत हो गई। पुलिस और खोजी दल ने शनिवार की देर रात मृतक का शव बरामद कर लिया है।

2 min read
Jun 26, 2022
Sinhagad Fort

पुणे (Pune) के सिंहगढ़ किले (Sinhagad Fort) पर शनिवार दोपहर को हिल मैराथन (Hill Marathon) कार्यक्रम के दौरान हुए भूस्खलन (Landslide) में जिले के एक 31 वर्षीय ट्रेकर (Trekker) की मौत हो गई। पुलिस और खोजी दल ने शनिवार की देर रात मृतक का शव बरामद कर लिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान पुणे के भंडारकर रोड (Bhandarkar Road) निवासी हेमंग गाला (31) के रूप में की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गाला व्यवसायी होने के साथ ही एक शौकीन ट्रेकर भी थे, इससे पहले उन्होंने सह्याद्री और हिमालय में कई ट्रेक (Treks) में भाग लिया था। यह भी पढ़ें-Mumbai News: पत्नी को सरप्राइज़ देने के लिए पति ने आर्डर किया केक, ऑफर के चक्कर में गंवा दिए 48 हजार रूपये, जानें कहां की चूक

हवेली संभाग के प्रभारी आईपीएस अधिकारी तेगबीरसिंह संधू ने कहा 'शनिवार को सिंहगढ़ किले पर एक दिवसीय हिल मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाला ने 21 किमी वर्ग में भाग लिया था। दोपहर के समय जब गाला की लोकेशन की जानकारी नहीं मिली तो उनकी तलाश शुरू की गई।” अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग की टीम खोजी अभियान में शामिल हुई।

खोजी दल को देर रात सिंहगढ़ किले के कल्याण दरवाजे (Kalyan Darwaza) के पास हुए भूस्खलन के मलबे के नीचे गाला का शव दबा मिला। संधू ने कहा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे के बीच गाला भूस्खलन की चपेट में आ गए और गंभीर जख्मी हुए।"

सुबह करीब छह बजे हिल मैराथन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। गाला के परिवार वालों को घटना की सूचना तलाशी अभियान के शुरू होते ही दे दी गई थी।

मई के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के 24 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर फरहान सेराजुद्दीन की लोनावाला के पास ट्रेकिंग करते समय जंगल में रास्ता भटकने से मौत हो गई थी। चार दिन की तलाशी अभियान के बाद फरहान का शव एक घाटी में मिला था।

Published on:
26 Jun 2022 11:37 pm
Also Read
View All
महाराष्ट्र में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का बड़ा खुलासा, पूर्व IMA अध्यक्ष भेजे गए जेल, अदालत में नहीं मिली राहत

‘तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए’, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के AIMIM पर बैन लगाने वाले बयान पर भड़के नेता वारिस पठान

पिस्टल दिखाकर दी धमकी, पुणे में शरद पवार गुट के प्रवक्ता पर स्याही हमला, कीर्तनकार संग्राम भंडारे ने ली जिम्मेदारी

‘निदा खान दोषी नहीं सिर्फ आरोपी, मदद मांगती तो मैं भी करता’, नासिक ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ मामले में बोले MIM नेता इम्तियाज जलील

Bengal elections: संजय राउत ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखा पत्र, PM मोदी को दी गई बधाई पर उठाए सवाल; चुनाव आयोग को भी घेरा