पुणे

अशोक खरात केस में खूनी मोड़: अहम गवाह डॉ. जितेंद्र शेलके की भीषण सड़क हादसे में मौत, पत्नी ने भी तोड़ा दम

Ashok Kharat Case: अशोक खरात मामले के मुख्य गवाह डॉ. जितेंद्र शेलके और उनकी पत्नी की समृद्धि महामार्ग पर सड़क हादसे में मौत। गवाह की मौत के बाद मामले में साजिश की आशंका।

2 min read
Apr 17, 2026
अशोक खरात केस में अहम गवाह डॉ. जितेंद्र शेलके की भीषण सड़क हादसे में मौत

Ashok Kharat Case Witness: महाराष्ट्र में ढोंगी बाबा अशोक खरात के खिलाफ चल रहे गंभीर आपराधिक मामलों में एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मामले के मुख्य गवाह और शिवनिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र शेलके की समृद्धि महामार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी अनुराधा शेलके की भी मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनका बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार दोपहर को उस समय हुआ जब डॉ. शेलके अपने परिवार के साथ छत्रपति संभाजीनगर से शिर्डी की ओर जा रहे थे। समृद्धि हाईवे पर धोत्रे गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर होकर कंटेनर के नीचे घुस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

महज हादसा या कोई गहरी साजिश?

डॉ. जितेंद्र शेलके न केवल अशोक खरात के बेहद करीबी सहयोगी थे, बल्कि उनके खिलाफ चल रहे मुकदमों में एक बेहद 'अहम गवाह' भी थे। खरात पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अंधविश्वास फैलाने जैसे कई गंभीर आरोप नासिक और शिर्डी के थानों में दर्ज हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण गवाह की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि क्या यह महज एक इत्तेफाक था या गवाह को रास्ते से हटाने की कोई सुनियोजित साजिश?

क्राइम ब्रांच कर रही है जांच

आपको बता दें कि अहमदनगर क्राइम ब्रांच ने इस घटना की पुष्टि की है और जानकारी देते हुए बताया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकराने की वजह क्या थी और क्या कार का पीछा किया जा रहा था, इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। अशोक खरात पर पहले से ही नासिक, शिर्डी और सरकारवाड़ा जैसे थानों में कई एफआईआर दर्ज हैं। इस हादसे के बाद खरात मामले की कानूनी प्रक्रिया पर क्या असर पड़ेगा, यह देखना अहम होगा। फिलहाल मालमे की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Also Read
View All