पुणे

पुणे में रैपिडो की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस ने दर्ज की एक और FIR, जानें मामला

FIR Against Rapido in Pune: पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस (Pimpri Chinchwad Police) ने रैपिडो बाइक टैक्सी सेवा संचालित करने वाली रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Roppen Transportation Services Private Limited) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

2 min read
Nov 29, 2022
FIR Against Rapido in Pune
पुणे में रैपिडो के खिलाफ मामला दर्ज

Pune Police Registered FIR Against Rapido: पुणे में बाइक टैक्सी ऐप रैपिडो (Rapido Bike Taxi Service) की मुश्किलें बढ़ती चली जा रहा है। एक तरफ अवैध बाइक टैक्सी सेवा देने का आरोप लगाते हुए ऑटोरिक्शा यूनियनों (Autorickshaw Unions) ने रैपिडो के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। तो दूसरी तरफ शहर में रैपिडो के खिलाफ एक के बाद एक मामले दर्ज किये जा रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस (Pimpri Chinchwad Police) ने रैपिडो बाइक टैक्सी सेवा संचालित करने वाली रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Roppen Transportation Services Private Limited) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़े-नासिक के शेल्टर होम में 6 लड़कियों का यौन उत्पीड़न, महाराष्ट्र पुलिस चीफ को नोटिस जारी

मोटर वाहन निरीक्षक तानाजी धूमल की शिकायत के आधार पर भोसरी एमआईडीसी थाना (Bhosari MIDC) में रैपिडो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 418 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

प्राथमिकी के मुताबिक, रैपिडो अवैध रूप से बाइक टैक्सी सेवा चला रहा है. रैपिडो निजी दोपहिया वाहन मालिकों और यात्रियों को गलत जानकारी दे रहा है कि उनके ऐप के पास बाइक टैक्सी सेवा चलाने का लाइसेंस है।

सोमवार को पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में ऑटोरिक्शा संघ हड़ताल पर चले गए, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यूनियनों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली।

इससे पहले पुणे शहर की पुलिस ने उस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसका कार्यालय भंडारकर रोड (Bhandarkar Road) पर स्थित है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

12 यूनियनों ने बुलाई थी हड़ताल

खबर है कि पुणे में अवैध बाइक टैक्सियों का रिक्शा चालक जमकर विरोध कर रहे हैं। अवैध बाइक टैक्सियों को सड़क पर चलने से रोकने के लिए रिक्शा यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आव्हान किया था। इसमें कुल 12 रिक्शा चालक यूनियन शामिल हैं।

Published on:
29 Nov 2022 04:45 pm