रायगढ़

रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, भीषण हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल

Raigarh News: शहर के चक्रधर नगर स्थित आईटीआई कॉलोनी में तड़के सुबह एसी का कंप्रेशर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि अंदर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे में पिता की मौत हो गई…
2 min read
Jun 25, 2026
AC Compressor Blast in raigarh, raigarh news,
रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, पिता की मौत और बेटा घायल ( Photo - Patrika)

AC Compressor Blast in Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के अंबेडकर नगर स्थित आईटीआई कालोनी में सुबह-सुबह एसी का कंप्रेसर टाइम बम की तरह ब्लास्ट हो गया। इस भीषण हादसे में सो रहे पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के​ लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर अचानक सुबह जोरदार धमाके की आवाज सुन लोग सन्न रह गए। बाहर निकलकर देखा तो हादसे के बारे में पता चला।

Raigarh News: तड़के सुबह 3 बजे की घटना

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर स्थित आईटीआई कालोनी में तड़के सुबह 3 बजे एयर कंडीशनर (एसी) फटने से भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं घर के अंदर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर के अंदर रखे समान के साथ साथ दो मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से आग से जल गई । आनन- फानन में पड़ोसियों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान पुरुषोत्तम पटेल की मौत हो गई जबकि एक घायल है। जिसका उपचार चल रहा है।

टला बड़ा हादसा

हादसे की सूचना पर चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ( Raigarh News ) शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इधर हादसे के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया। रहवासियों का कहना है कि अगर यह विस्फोट कुछ देर बाद होता, तो आसपास के अन्य घरों को भी बड़ा नुकसान हो सकता था।

कंप्रेसर पर दबाव बढ़ने ब्लास्ट की आशंका

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि लं​बे समय से एसी की सर्विसिंग नहीं हुई थी, जिससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ गया था। वहीं क्षमता से अधिक होने पर आज सुबह एसी बम की तरह ब्लास्ट हो गया। एसी में तकनीकी खराबी या गैस प्रेशर बढ़ने के कारण विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं को जांच कर रही है। इधर कॉलोनी में तड़के सुबह हुए हादसे से लोग हैरान है।

Updated on:
25 Jun 2026 11:18 am
Published on:
25 Jun 2026 10:58 am