रायगढ़

खुलासा : लड़की पर एसिड नहीं, छात्रा को अपने वश में करने फेंका था मोहनी जल, पढि़ए खबर…

-पुलिस ने किया गिरफ्तार, तब हुआ मामले का खुलासा -पहली बार भी फेंका पर रहा बेअसर, दूसरी बार बाबा को बोला हार्ड वाला बना के दो

3 min read
Jul 08, 2018
लड़की पर एसिड नहीं, छात्रा को अपने वश में करने फेंका था मोहनी जल, पढि़ए खबर...

रायगढ़. बीते दिनों स्कूल से घर लौट रही छात्रा पर आरोपी ने एसिड नहीं बल्कि मोहनी जल फेंका था। ताकि वह छात्रा को अपने वश में कर सके। इसके लिए उसने झाडफ़ूंक करने वाले एक बाबा (बैगा) का सहयोग लिया। लेकिन उसके इस तंत्र विद्या से लड़की तो वश में नहीं हुई, बल्कि अब उसे सलाखों के पीछे जाना होगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने खुद पुलिस के समक्ष इस बात का खुलासा किया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।

Read More : Big Breaking : स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा पर एसीड Acid Attack, बाईक पे सवार होकर आए थे दो युवक
ज्ञात हो कि पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपाली निवासी १९ वर्षीय छात्रा शुक्रवार को १२वीं क्लास में री-एडमिशन की बात करने के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जतरी गई थी। जहां से वह दोपहर में अपने घर शंकरपाली लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में छात्रा के साइकिल का चेन उतर गया। ऐसे में वह सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर उसे लगा रही थी। तभी पीछे से बाइक में सवार होकर एक युवक आया और उसके चेहरे में कुछ केमिकल फेंक दिया था। जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं युवती की चीख सुनकर मौके पर आसपास के लोग आए और उसके परिजनों को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें

Photo Gallery : नाटक की प्रस्तुतिकरण कर यहां से आए नाट्य कलाकारों ने शिक्षकों के जेहन में भरा जोश

इसके बाद युवती को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दिया था कि आरोपी जतरी का ही रहने वाला लीलाधर निषाद पिता आरपी लाल निषाद २० वर्ष है, जोकि युवती के साथ जतरी स्कूल में पांचवी तक पढ़ा था। इसके बाद पढ़ाई छोड़कर रोजी-मजदूरी करने लगा। वहीं जब भी वह युवती को देखता तो अश्लील कमेंट्स पास करता था। साथ ही अपने प्यार का इजहार करता था, लेकिन युवती उसकी बातों को अनदेखा कर उसे भाव नहीं देती थी। जब आरोपी युवती को हासिल नहीं कर पा रहा था उसने मोहनी जल का सहारा लिया।

सारडामाल से पकड़ाया आरोपी
युवती के बयान के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी को पकडऩे घटना दिनांक की रात को ही जतरी गांव पहुंची थी, जहां आरोपी पुलिस को नहीं मिला। वहीं आरोपी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह नंदेली के सारडामाल गांव अपनी भांजी के शादी में गया है। इसके बाद पुलिस सारडामाल गांव पहुंची और आरोपी को वहां से पकड़ा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस घटना को उसने अकेले ही अंजाम दिया है। ऐसे में पुलिस धारा ३२६ को बरकरार रखते हुए ३४ को हटाने की बात कह रही है।

नहीं भूल पा रहा था पहला प्यार
आरोपी ने पुलिस के समक्ष यह बयान दिया कि वह युवती से बेशुमार प्यार करता था वहीं उसे हासिल करना चाहता था, लेकिन युवती उसे भाव नहीं दे रही थी। वहीं आरोपी ने बताया कि शादीशुदा होने के बाद भी वह अपने पहले प्यार को नहीं भूल पा रहा था। ऐसे में उसने गांव के झाडफ़ूंक करने वाले बाबा से मोहनी जल बनवाया और पूर्व में ही एक बार युवती के ऊपर फेंका था, लेकिन मोहनी जल का असर युवती के ऊपर नहीं हुआ तो आरोपी बाबा के पास एक बार फिर से पहुंचा और इस बार हार्ड वाला मोहनी जल बनाने को बोला। इसके बाद बाबा ने उसे मोहनी जल बना के दिया। जिसे आरोपी अपने पास रखा था और मौके की तलाश कर रहा था। ०६ जुलाई को आरोपी को मौका मिला और उसने घर से एक केमिकल का पुराना शीशी निकाला और उसमें मोहनी जल मिलाके छात्रा के ऊपर फेंक दिया।

ये भी पढ़ें

उनको डर है कि यदि ये सरकार ऐसे ही ईमानदारी से काम करती रही तो उनकी दुकानदारी बंद हो जाएगी, आप विधायक झा ने और क्या कहा, पढि़ए खबर…
Published on:
08 Jul 2018 09:17 pm
Also Read
View All