रायगढ़

हितग्राहियों को मिल रहा सभी योजनाओं का लाभ, जानें सुशासन तिहार में और क्या रहा खास…

Sushasan Tihar 2025: रायगढ़ जिले में सुशासन तिहार समाधान शिविर का शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 44 पतरापाली स्थित आशा द होप में समापन हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2025, 2:19 PM IST
हितग्राहियों को मिल रहा सभी योजनाओं का लाभ(photo-patrika)
हितग्राहियों को मिल रहा सभी योजनाओं का लाभ(photo-patrika)

Sushasan Tihar 2025: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सुशासन तिहार समाधान शिविर का शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 44 पतरापाली स्थित आशा द होप में समापन हुआ। सुशासन तिहार निराकरण शिविर की खास बात यह रही कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से एक ही छत के नीचे मिला।

Sushasan Tihar 2025: सभी योजनाओं का मिला लाभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की दूर दृष्ठिता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं को सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि आवास योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड, सड़क, नाली, बिजली, नल जल, श्रम कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण, नजूल भूमि, राशन कार्ड आदिवासी विभाग एवं शासन के अन्य विभागों से संबंधित आवेदन लिए गए और उन्हें समय सीमा के भीतर निराकरण किया गया।

Updated on:
31 May 2025, 2:19 PM IST
Published on: