
रायगढ़. पूंजीपथरा स्थित इंडस्ट्रीयल पार्क में जगन्नाथ प्लांट के अंदर सोमवार को रात में शिफ्ट खत्म होने के बाद तीन मजदूर प्लांट के अंदर में सोए हुए थे। इस दौरान एक चालक ने इनके ऊपर ही जेसीबी चढ़ा दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान अस्पताल लाते समय अजय साव की मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार के खगडिय़ा जिला अंतर्गत ग्राम भुर्राहा निवासी अजय साव पिता अशोक साव (25) पूंजीपथरा स्थित जगन्नाथ प्लांट में मजदूर का काम करता था।
सोमवार को रात करीब 10 बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद अपने साथी मुकेश साव और संजय मंडल के साथ प्लांट के अंदर ही सो गए थे। तभी रात करीब 10.30 बजे एक जेसीबी चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए इन तीनों के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे अजय साव गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए रात करीब 11 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। इस दौरान इस रास्ते में अजय साव की मौत हो गई।