रायगढ़

छत्तीसगढ़ के मंत्री के चचेरे भाई की शर्मनाक करतूत, महिला मजदूर से की छेड़छाड़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी छत्तीसगढ़ के मंत्री अमर अग्रवाल का चचेरा भाई पवन अग्रवाल है।

2 min read
Oct 27, 2017
छत्तीसगढ़ के मंत्री के चचेरे भाई की शर्मनाक करतूत, महिला मजदूर से की छेड़छाड़

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी छत्तीसगढ़ के मंत्री अमर अग्रवाल का चचेरा भाई पवन अग्रवाल है। पुलिस के मुताबिक तुर्रीभाठा निवासी एक युवती ने छेड़छाड़ का मामला खरसिया चौकी में दर्ज कराया है।

Read More : पत्रकार विनोद वर्मा ने कहा - मेरे पास छत्तीसगढ़ के मंत्री की सीडी थी, इसलिए किया गिरफ्तार

युवती के मुताबिक वह पवन अग्रवाल की गुड़ाखु फैक्ट्री में काम करती है। पवन ने अपने घर बुलाकर उसके साथ छेडख़ानी की। युवती ने विरोध किया तो राजनीतिक धौंस दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर की सुबह आरोपी ने युवती को घर पर काम होने की बात कह कर बुलाया था। कुछ देर बाद पवन युवती को काम समझाने की बात कहते हुए अंदर कमरे में ले गया और हाथ-बांह पकड़ कर छेडख़ानी करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो पवन ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। वहीं किसी को घटना की जानकारी देने पर अंजाम बुरा होने की बात भी कहने लगा।

पुलिस ने बताया कि पवन के धमकी से युवती डर गई थी। ऐसे में काफी सोच विचार के बाद 25 अक्टूबर की शाम को वह खरसिया चौकी पहुंची और लिखित शिकायत की। जिस पर पुलिस पवन के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। गुरुवार को पीडि़त युवती का बयान दर्ज कर लिया है। अब पुलिस का कहना है कि पवन का बयान बाकी है। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
27 Oct 2017 05:17 pm
Also Read
View All