रायगढ़

CG Road Accident: बड़ा हादसा! रायगढ़ से जशपुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग थे सवार, कई को आई गंभीर चोटें

Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के सिसरिंगा घाटी के आगे यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस रायगढ़ से जशुपर जा रही थी।
2 min read
Jul 30, 2024
CG Road Accident

Raigarh Road Accident: रायगढ़ के धरमजयगढ़ के सिसरिंगा घाटी पर जय माता दी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे से बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। हालांकि यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की सूचना पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से प्रतिदिन की भांति सोमवार को जय माता दी यात्री बस क्रमांक सीजी 14 जी 0371 सुबह करीब सात बजे यहां से निकली। करीब 10 बजे यह बस धरमजयगढ़ के सिसरिंगा घाटी पर पहुंची थी। इस बीच बस चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे यह बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बस घाटी कि नीचे नहीं उतरी और सड़क पर ही रही। इससे बड़ी अनहोनी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। इसमें दर्जन भर से अधिक घायल हो गए।

बस के पलटते ही उसमें बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस बीच मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब बस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में ही आसपास के अन्य ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि इसमें 7 यात्रियों का धरमजयगढ़ अस्पताल में उपचार कराया गया। शेष यात्रियों का उपचार पत्थलगांव अस्पताल में हुआ। इस हादसे से किसी भी गंभीर चोट नहीं आई। ऐसे में उन्हें अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद ही छुट्टी दे दी गई।

Road Accident: चालक हुआ फरार

बस पलटने की घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है। धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह बस जब घरघोड़ा पहुंची थी तब बस लेट हो गई थी। चालक समय को कवर करने के लिए तेज गति से वाहन चला रहा था। इससे यह हादसा हुआ।

दो अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में कांसाबेल की बसंती बघेल, झारखंड की जसिता लकड़ा को ज्यादा चोट आई है। ऐसे में दोनों घायलों को उपचार के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष यात्रियों प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Updated on:
30 Jul 2024 01:57 pm
Published on:
30 Jul 2024 01:57 pm