रायगढ़

CG Suicide Case: शादी तय नहीं होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में छाया मातम

Suicide News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवक की शादी नहीं होने पर उसने फांसी के फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2025, 12:29 PM IST
Bhilai Suicide Case: स्टेशन मास्टर ने घर में की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, परिजनों में छाया मातम

CG Suicide Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से खुदकुशी एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। शादी का सपना सजाए युवक ने रिश्ता तय न होने से निराश होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ की। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला निवासी फाड़ीराम राठिया पिता धरम सिंह राठिया (24 वर्ष) के सभी सदस्य मंगलवार को पास गांव में लगे मेला देखने गया था। इस समय उसके परिवार के लोग भी थे, लेकिन वह जल्द मेला से घर लौट आया और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। वहीं घर के लोग जब मेला से लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद होने पर खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे वे किसी तरह दरवाजा खोले और अंदर गए तो देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ था।

परिजनों ने घटना की सूचना लैलूंगा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद खुलासा होगा कि मृतक ने खुदकुशी किस कारण से की। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

शादी नहीं होने से था परेशान

परिजनों ने बताया कि फाडीराम राठिया की शादी के लिए कई जगह बातचीत हुई थी, लेकिन बार-बार रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था, जिससे वह काफी तनाव में रहता था आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाकर मौत को गले लगाया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
13 Feb 2025, 12:29 PM IST
Published on: