रायगढ़

कुत्तों का आतंक: घर के बाहर खेल रहे मासूम को काटा, इलाज कराने के बजाय कराया झाड़फूंक…तड़पकर हुई मौत

CG Dog Bite News: रायगढ़ में 10 दिन पहले एक मासूम बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस समय एक कुत्ता ने काट दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Feb 17, 2024
dog_attack_in_raigarh.jpg

Dogs Attack In CG: रायगढ़ में 10 दिन पहले एक मासूम बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस समय एक कुत्ता ने काट दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौद निवासी सियासराम मांझी का सात वर्षीय पुत्र सिद्धांत मांझी बीते 3 फरवरी को अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसे एक कुत्ता ने काट लिया।

इसी जानकारी होने पर सियाराम मांझी उसे अस्पताल ले जाने की बजाय घर में ही रखकर जड़ी-बुटी से उपचार कर रहा था। तीन चार दिन बाद उसका घाव भर गया तो उसे लगा कि अब बच्चा स्वस्थ हो गया है। 14 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे सिद्धांत स्कूल पढ़ने के लिए गया था। वहां कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी। शिक्षकों द्वारा उसे घर भेज दिया गया। घर आने के बाद उसकी तबीयत और गंभीर होने लगी तो परिजनों ने उसे घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराए।

जहां एक दिन उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं होता देख डाक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। 15 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार दौरान गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1.45 बजे सिद्धांत की मौत हो गई। शुक्रवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Published on:
17 Feb 2024 12:05 pm